{"_id":"68cfd0922069b1aef705ee6d","slug":"video-video-paramaka-sa-malna-345-kama-thara-sa-aaya-yavaka-mabil-tavara-para-caugdhha-macaya-hagama-2025-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रेमिका से मिलने 345 किमी दूर से आया युवक, मोबाइल टावर पर चढ़ मचाया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रेमिका से मिलने 345 किमी दूर से आया युवक, मोबाइल टावर पर चढ़ मचाया हंगामा
भीटी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के अढ़नपुर गांव में 345 किमी दूर हरदोई जिले के बिलग्राम से आए युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर डेढ़ घंटे तक हंगामा किया। युवक की जिद थी कि प्रेमिका को बुलाया जाए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लगातार समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक प्रेमिका से मिलने की जिद पर अड़ा रहा। करीब डेढ़ घंटे बाद किशोरी के परिजन पहुंचे, तभी युवक सुरक्षित नीचे उतरा।
पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर कानूनी कार्रवाई की। युवक का चालान शांतिभंग के तहत किया गया, जबकि किशोरी को उसके परिजनों के हवाले किया गया। जानकारी के अनुसार, भीटी क्षेत्र की किशोरी लगभग एक वर्ष पूर्व अपने पिता के साथ ट्रेन से लुधियाना अपनी बहन के पास जा रही थी। इस दौरान हरदोई जिले के बिलग्राम के बिन्नी गांव निवासी आकाश से उसकी मुलाकात हुई। फिर मोबाइल के माध्यम से बातचीत शुरू हुई।
बातचीत के सिलसिले ने धीरे-धीरे प्रेम का रूप ले लिया। आकाश युवती से विवाह करना चाहता था लेकिन लड़की के परिवार ने इसके लिए अनुमति नहीं दी। लगभग एक वर्ष पूर्व 4 अक्टूबर को किशोरी लड़के के पास चली गई। इस पर परिवार ने तत्काल मुकदमा दर्ज कराया। 29 मार्च को किशोरी वापस घर लौट आई और न्यायालय में स्वयं जाने की बात कही, जिससे मामला रफा-दफा हो गया।
एक सितंबर को किशोरी पुन: लड़के के पास गई और 10 सितंबर को वापस घर लौटी। परिवार को बताया कि वह हरिद्वार जाने वाली थी। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडे ने बताया कि युवक रविवार सुबह युवक किशोरी के परिजनों के बुलाने पर आया। किशोरी के पिता के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन बंद मिला।
इस बात से आहत होकर युवक सुबह 9:15 बजे अढ़नपुर गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वहां से पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को समझाया और सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद युवक का चालान शांतिभंग के तहत किया गया। किशोरी परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।