Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
VIDEO: अंग्रेजी के प्रश्नों में चकराए तो सामाजिक विषय से उत्साहित, 1573 परिषदीय विद्यालयों में चल रही वार्षिक परीक्षा
{"_id":"69ba8fb61a293038f30c6107","slug":"video-video-agaraja-ka-parashana-ma-cakarae-ta-samajaka-vashhaya-sa-utasahata-1573-parashhathaya-vathayalya-ma-cal-raha-varashhaka-parakashha-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अंग्रेजी के प्रश्नों में चकराए तो सामाजिक विषय से उत्साहित, 1573 परिषदीय विद्यालयों में चल रही वार्षिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अंग्रेजी के प्रश्नों में चकराए तो सामाजिक विषय से उत्साहित, 1573 परिषदीय विद्यालयों में चल रही वार्षिक परीक्षा
परिषदीय स्कूलों में बुधवार को वार्षिक परीक्षा के तीसरे दिन पहली पाली में कक्षा दो से आठ तक अंग्रेजी और दूसरी पाली कक्षा तीन से आठ तक सामाजिक विषय की परीक्षा आयोजित की गई। सामाजिक विषय का प्रश्न सरल आया, लेकिन बच्चों को अंग्रेजी के प्रश्नाें को हल करने बच्चे चकरा गए। 1573 परिषदीय विद्यालयों में 1.32 लाख बच्चे पंजीकृत हैं।
प्राथमिक विद्यालय गौरीगंज द्वितीय के छात्र आयुष ने बताया कि सिर्फ दो प्रश्न आ रहे हैं, पूरा करने का प्रयास करेंगे। छात्रा माही ने बताया कि अंग्रेजी का प्रश्नपत्र अच्छा है, पूरा विषय पढ़ाया गया है। पेपर कठिन है। शिवम ने बताया कि पहली पाली में सामाजिक विषय का पेपर आसान है। बताया कि अंग्रेजी विषय का दूसरा प्रश्न आ रहा है और अन्य प्रश्न कठिन हैं। छात्रा कक्षा पांच की छात्रा सृष्टि ने बताया कि बताया कि सामाजिक विषय और अंग्रेजी का पेपर है।
बताया कि सभी प्रश्न हल करने के प्रयास करुंगी। छात्र शहजाद ने बताया कि पेपर सही है लेकिन वश्ह प्रश्नों का जवाब नहीं दे पाए। उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरीगंज में मिले छात्र आशीष ने बताया कि सामाजिक विषय में सुनामी, आपदा प्रबंधन के प्रश्न आए थे। पेपर सरल रहा। अंग्रेजी विषय में असम के बारे में ज्यादा प्रश्न आए। कहा कि पाठ्यक्रम पूरा पढ़ाया गया है, पेपर आसान रहा। छात्रा सगुन शर्मा ने बताया कि अंग्रेजी और सामाजिक विषय में 90 फीसदी अंक मिलने की उम्मीद है। श्रद्धा मोदनवाल ने बताया कि अंग्रेजी का प्रश्नपत्र अच्छा आया है।
प्रधानाचार्य ऊषा सिंह ने बताया कि 59 बच्चों में से तीन अनुपस्थित हैं। बताया कि सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से आए हैं। बताया कि एक ही पाठ से चार से पांच प्रश्न आए हैं। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि सभी परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों व प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं।बताया कि शुक्रवार को अवकाश होने के कारण इस दिन परीक्षा 23 मार्च को होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।