{"_id":"6a365686fa4b1c5c0e021da3","slug":"video-video-amatha-ka-thalshahapara-pahacakara-sapa-parathasha-athhayakashha-na-parajana-ka-bthhaya-dhadhasa-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अमेठी के दलशाहपुर पहुंचकर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने परिजनों को बंधाया ढांढस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अमेठी के दलशाहपुर पहुंचकर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने परिजनों को बंधाया ढांढस
दलशाहपुर सैदपुर गांव में भूमि विवाद के दौरान हुई बुजुर्ग रामफली पाल की हत्या के मामले में शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और घटना की जानकारी ली।
प्रदेश अध्यक्ष ने रामफली पाल के घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों से बातचीत की।
इस दौरान परिजनों ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। श्यामलाल पाल ने परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। कहा कि घटना दुखद है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
उन्होंने घायलों के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली। मौके पर सपा जिलाध्यक्ष रामउदित यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष के गांव पहुंचने की सूचना पर आसपास के क्षेत्रों से भी लोग वहां पहुंचे।
गौरतलब है कि बुधवार रात दलशाहपुर सैदपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुए संघर्ष में रामफली पाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रायबरेली एम्स में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। घटना में परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए थे। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।