{"_id":"6a0c33924e4c743708048e8a","slug":"video-video-amatha-ma-43-dagara-ka-tapasha-na-bugdhhaii-mashakal-thana-rata-bhal-lga-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अमेठी में 43 डिग्री की तपिश ने बढ़ाई मुश्किलें, दिन-रात बेहाल लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अमेठी में 43 डिग्री की तपिश ने बढ़ाई मुश्किलें, दिन-रात बेहाल लोग
मई की भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही सूरज की तेज तपिश और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालात ऐसे रहे कि पंखों की हवा भी गर्म महसूस होने लगी। दोपहर तक लू के थपेड़ों ने जनजीवन पर ब्रेक लगा दिया और सड़कें सूनी नजर आने लगीं।
भीषण गर्मी का असर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर साफ दिखाई दिया। दोपहर के समय बाजारों में ग्राहकों की संख्या काफी कम रही। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग चेहरे को कपड़े से ढककर या छाता लेकर चलते दिखे।
बाइक सवार और राहगीर जगह-जगह पेड़ों की छांव में रुककर राहत तलाशते नजर आए। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग नींबू पानी, शिकंजी, गन्ने का रस और अन्य ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते रहे। स्कूलों से छुट्टी के दौरान छात्रों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा।
कई अभिभावक बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे ताकि उन्हें लू से बचाया जा सके। वहीं, लगातार बढ़ रही गर्मी का असर पशु-पक्षियों पर भी देखने को मिला। तालाबों और हैंडपंपों के आसपास जानवर पानी की तलाश में भटकते नजर आए।
रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। उमस के कारण लोग देर रात तक जागने को मजबूर हैं। बिजली कटौती ने परेशानी को और बढ़ा दिया है। फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि लू लगने का खतरा बढ़ गया है।
उन्होंने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्का भोजन करने की सलाह दी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि फिलहाल तापमान में गिरावट के आसार नहीं हैं और आने वाले दिनों में गर्मी का असर जारी रह सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।