Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
VIDEO: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दीपक सिंह बोले- आज की अघोषित इमरजेंसी 1975 से ज्यादा खतरनाक
{"_id":"685bb89d34c510858603e67c","slug":"video-video-kagarasa-ka-varashhatha-nata-oura-parava-matara-thapaka-saha-bl-aaja-ka-aghashhata-imarajasa-1975-sa-jayatha-khataranaka-2025-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दीपक सिंह बोले- आज की अघोषित इमरजेंसी 1975 से ज्यादा खतरनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दीपक सिंह बोले- आज की अघोषित इमरजेंसी 1975 से ज्यादा खतरनाक
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दीपक सिंह ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में इस समय अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात हैं, जो 1975 की घोषित इमरजेंसी से कहीं अधिक खतरनाक हैं।
दीपक सिंह ने कहा कि “1975 की इमरजेंसी घोषित थी और उसका मूल्यांकन इतिहास में हुआ है, लेकिन आज की इमरजेंसी अघोषित है और उससे भी ज्यादा घातक है। लोकतंत्र की आत्मा पर हमला हो रहा है। विपक्ष को कुचला जा रहा है, मीडिया को दबाया जा रहा है और सीबीआई व ईडी जैसी एजेंसियां भाजपा के राजनीतिक औजार बन चुकी हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के सैकड़ों नेताओं को जेल में डाला गया है और 10 हजार से ज्यादा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता खतरे में है और लोकतांत्रिक संस्थाएं सरकार के दबाव में काम कर रही हैं। दीपक सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 1975 की इमरजेंसी को लेकर पहले ही स्वीकार कर चुकी है कि वह फैसला ठीक नहीं था, लेकिन आज जो हालात हैं वे और अधिक चिंताजनक हैं, क्योंकि ये बिना घोषणा के किए जा रहे हैं।
उन्होंने सरकार से लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए संवाद का रास्ता अपनाने की अपील की। साथ ही कहा कि देश की जनता इन सब बातों को देख रही है और समय आने पर जवाब देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।