{"_id":"69c92dca9b73eba2d7033ac8","slug":"video-people-showered-flowers-on-the-rss-procession-in-the-city-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"आरएसएस के पथ संचलन पर नगर में बरसाए लोगों ने फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस के पथ संचलन पर नगर में बरसाए लोगों ने फूल
Vimal Sharma
Updated Sun, 29 Mar 2026 07:18 PM IST
Link Copied
आरएसएस ने पथ संचलन करते हुए लोगों में देशभक्ति की अलख जगाई। संघ के कार्यकर्ता भारत माता की जयकार करते हुए चल रहे थे। रास्ते में लोगों ने जगह-जगह उन पर फूल बरसाए।
नव संवत्सर और विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष में रविवार को रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के मैदान पर सुबह 8:30 बजे से ही नगर के स्वयंसेवक एकत्र होने लगे थे। सर संघचालक प्रणाम और ध्वजारोहण के बाद स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए मेरठ प्रांत के सामाजिक सद्भाव संयोजक यशपाल सिंह ने कहा कि डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने विपरीत परिस्थितियों में संघ की शुरुआत की। संघ के स्वयंसेवकों ने देश की आजादी के आंदोलन में बढ़-चढ़कर सहभागिता की। संघ समाज को संगठित व संस्कृति से जोड़ने में 100 वर्ष से लगा हुआ है। सामाजिक समरसता संघ का महत्वपूर्ण अंग है। संबोधन के बाद स्वयंसेवक पथ संचलन करते हुए महाविद्यालय के मैैदान से स्टेशन चौराहा पहुंचे। यहां पर रामरतन जाटव समेत कई लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इससे आगे रेलवे स्टेशन के निकट सेे होकर बैंक कॉलोनी पहुंचे। यहां पर व्यापारी नेता नवीन गर्ग और उनकी बेटी उन्नति गर्ग ने फूल बरसाए। फ्लाईओवर केे नीचे सेे होते हुए अतरपुरा से निकल कर मोहल्ला विजयनगर और थाने के सामने से पथ संचलन करते हुए महाविद्यालय के मैदान में पहुंचे। यहां पर पथ संचलन संपन्न हुआ। इस मौके पर जिला संघ चालक रणवीर सिंह, नगर संघ चालक पुसविंदर सिंह, लोकेश कुमार, वीरेंद्र शर्मा, अतुल चौधरी, विवेक त्यागी, विपिन सागर, पार्थ वारी, आशीष कुमार, कुलवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, संजय सिंह गौर आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।