{"_id":"69aecb54e3fb3303310b240c","slug":"video-road-which-has-turned-into-a-pond-will-cause-trouble-for-devotees-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं की परेशानी का सबब बनेगी तालाब में तब्दील सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं की परेशानी का सबब बनेगी तालाब में तब्दील सड़क
Vimal Sharma
Updated Mon, 09 Mar 2026 06:59 PM IST
Link Copied
तालाब में तब्दील सड़क ललिता देवी मंदिर पर मनौती मांगने आने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी का सबब बनेगी। चैत्र माह के प्रत्येक मंगलवार को लाखों श्रद्धालु मनौती मांगने मंदिर में आते हैं। जिनकी कामना पूर्ण हो जाती है, वह प्रसाद चढ़ाने आते हैं।
मोेहल्ला बस्ती स्थित ललिता देवी मंदिर पर चैत्र माह के प्रत्येक मंगलवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों और उत्तर प्रदेश के कई जिलों के श्रद्धालु मनौती मांगने आते हैं। जिनकी मनोेकामना पूर्ण हो जाती है, वह मंदिर में मस्तक टेक कर प्रसाद चढ़ाते हैं। दूर दराज के श्रद्धालु सोमवार की रात को ही आकर डट जाते हैं। इंदिरा चौक पर पालिका ने पुलिया का निर्माण कराया हैै। इस कारण बस्ती को जाने वाला मार्ग कई दिन बंद रहा, जो अभी पूर्णतया नहीं खोला गया हैै। जिससे बस्ती की तरफ आने और जाने वाले लोगों को परेेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय और अवंतिका पार्क के सामने से स्टेशन की तरफ जा रही सड़क इस समय तालाब में तब्दील है। करीब दो सौ मीटर तक सड़क पर पानी भरा हैै। उसमें गड्ढे बने हैं, जबकि इस मार्ग से हजारों श्रद्धालु मंदिर तक आते-जाते हैं। तालाब में तब्दील सड़क मंदिर पर मनौती मांगने आने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी का सबब बनेगी। ईओ ललित कुमार आर्य का कहना है कि जल भराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए टैंकर से पानी निकलवाया जाएगा। जहां सड़क पर गड्ढे बने हैं, उनको दुरुस्त कराया जाएगा। श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।