{"_id":"6a22c7c92911c6949c094c96","slug":"video-son-in-law-attacked-during-visit-to-in-laws-house-vehicles-damaged-in-auraiya-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"औरैया: ससुराल पहुंचे दामाद पर हमला, दो गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: ससुराल पहुंचे दामाद पर हमला, दो गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप
बेला थाना क्षेत्र के ग्राम पूर्वा गजा में पारिवारिक विवाद के बीच तनाव बढ़ गया। ससुराल पहुंचे एक दामाद ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और दो गाड़ियों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कन्नौज जनपद के थाना सौरिख क्षेत्र स्थित ग्राम आदमपुर उम्मेद निवासी ओपेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी ससुराल पूर्वा गजा गांव में है। पारिवारिक विवाद के समाधान के लिए वह अपने भाइयों शिवम और अमित कुमार के साथ शुक्रवार को ससुराल पहुंचा था।
आरोप है कि वहां मौजूद राहुल सिंह, रवि सिंह और अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि विवाद के दौरान आरोपितों ने उनकी दो गाड़ियों पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे वाहनों के शीशे टूट गए और काफी नुकसान हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।