{"_id":"69cf6c6ef6572017fd0be652","slug":"video-ayathhaya-ma-gada-faraida-para-saenaaaii-caraca-ma-haii-vashashha-pararathana-sabha-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में गुड फ्राइडे पर सीएनआई चर्च में हुई विशेष प्रार्थना सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में गुड फ्राइडे पर सीएनआई चर्च में हुई विशेष प्रार्थना सभा
अयोध्या में कैंट के मैथोडिस्ट गर्ल्स इण्टर कॉलेज परिसर में स्थित सीएनआई चर्च में गुड फ्राइडे के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद किया और शांति, प्रेम व मानवता के लिए प्रार्थना की।
प्रार्थना सभा के महत्व को समझाते हुए रूही पाल और नितिन पाल ने कहा कि गुड फ्राइडे त्याग, क्षमा और सेवा का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि यीशु मसीह ने मानवता के कल्याण के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, जो सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर चर्च परिसर में श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक प्रार्थना की और मोमबत्तियां जलाकर प्रभु को नमन किया। कार्यक्रम के अंत में विश्व शांति और समाज में भाईचारे की कामना की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।