सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: House catches fire due to short circuit, property worth lakhs destroyed

बागपत: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख

Dimple Sirohi Dimple Sirohi
Updated Sat, 11 Apr 2026 05:30 PM IST
Baghpat: House catches fire due to short circuit, property worth lakhs destroyed
बागपत जनपद के टीकरी कस्बे की पट्टी मेनमाना में बीती रात शॉर्ट सर्किट के कारण एक मकान में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। टीकरी निवासी अक्षय पुत्र कृष्णपाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी दीपा, बेटे आरव और बेटी आरुषि के साथ मकान के चौबारे में सो रहे थे। रात करीब 11 बजे अचानक तेज धमाके के साथ मकान के निचले हिस्से में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घर के पालतू कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर अक्षय की नींद खुली तो उन्होंने नीचे आग लगी देखी और तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और समरसेबल आदि से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि तब तक घर में रखी चक्की, दो मोटर, एक साइकिल, अनाज की टंकी, भूसा और उपले सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो चुका था। आग में एक भैंस भी झुलस गई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। चेयरमैन सरिता देवी ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण न होने पर भड़के भाकियू के लोग, शुरू किया धरना प्रदर्शन

11 Apr 2026

पानीपत में किसानों का आक्रोश, डाहर टोल पर 10 मिनट बंद रहा नेशनल हाईवे

11 Apr 2026

मथुरा नाव हादसे में मोगा की महिला ने भी गंवाई जान, आज आएगा शव

11 Apr 2026

Rajasthan Weather: राजस्थान में बारिश के बाद मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में पारा 37 डिग्री सेल्सियस

11 Apr 2026

भिवानी के ढिगावा मंडी में लोहारू एसडीएम ने लिया फसल खरीद का जायजा

11 Apr 2026
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में युवक का गला रेता, हत्या का प्रयास; शाहबाद के ओसी गांव में सनसनी

11 Apr 2026

Video: प्रतापनगर में अवैध शराब की 149 पेटी बरामद, दुकान-घर-बाथरूम से मिली खेप

विज्ञापन

सिलिंडर लेने के लिए तीन से चार दिन तक भटकना पड़ रहा

11 Apr 2026

वृंदावन नाव हादसे में लुधियाना की मीनू की माैत, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

11 Apr 2026

अमृतसर में “प्रथम सिंध कुंभ” को लेकर कार्यक्रम आयोजित

11 Apr 2026

MP हाईकोर्ट से शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय को नोटिस, राहुल गांधी से जुड़ा है मामला

11 Apr 2026

कोटकपूरा गोलीकांड मामले में कुंवर विजय प्रताप सिंह ने गवाहों की मुश्किलों पर जताई चिंता

11 Apr 2026

कानपुर: 3 सेकेंड में बुलेट ले उड़ा चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

11 Apr 2026

प्रयागराज से अलीगढ़ पहुंचे डाॅ. एपी सिंह चंद्रवंशी, बोले- बदलती दिनचर्या से खड़ी हो रहीं स्वास्थ्य समस्याएं

11 Apr 2026

MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का यू-टर्न, बारिश और आंधी के बाद अब गर्मी का कहर शुरू

11 Apr 2026

फिरोजपुर शहर में बाबा बालक नाथ की शोभायात्रा निकाली

जगरांव पहुंचे मथुरा नाव हादसे में मारे गए लोगों के शव

11 Apr 2026

सोनीपत में गोहाना के वार्ड 11 में घर में लगी भीषण आग, परिवार छत के रास्ते बचा

11 Apr 2026

जंडियाला गुरु के निज्जरपुरा टोल प्लाजा पर किसानों का प्रदर्शन, 4 घंटे टोल फ्री

11 Apr 2026

VIDEO: सेना के जवान को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

11 Apr 2026

VIDEO: मिर्जापुर में अधिवक्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

11 Apr 2026

मथुरा नाव हादसे के बाद जगरांव में पसरा मातम, शहर बंद

11 Apr 2026

VIDEO: मिर्जापुर में अधिवक्ता की हत्या का लाइव वीडियो आया सामने

11 Apr 2026

VIDEO: आजमगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

11 Apr 2026

VIDEO: एटा में भीषण हादसा, रेलवे पुल से गिरी रोडवेज बस, 12 यात्री गंभीर घायल

11 Apr 2026

कानपुर: साढ़ के मोहम्मदपुर में बड़ी चोरी; मुख्य गेट का कुंडा काटकर लाखों की नकदी और जेवर ले उड़े चोर

11 Apr 2026

Ujjain News: चंदन से श्रृंगार और भस्म रमाकर सज गए बाबा श्री महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए भव्य दर्शन

11 Apr 2026

एसआईआर के बाद 44 हजार मतदाताओं के बढ़े नाम, सबसे ज्यादा ओबरा में; VIDEO

11 Apr 2026

Meerut: सुभारती विश्वविद्यालय में फैशन शो का आयोजन किया

11 Apr 2026

Meerut: नीरज अग्रवाल ने ली अध्यक्ष पद की शपथ

11 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed