{"_id":"68e61aa22676acea3c0652e5","slug":"video-baghpat-police-criminal-encounter-in-ramala-car-robbery-accused-arrested-2025-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: रमाला में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, कार लूट का आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: रमाला में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, कार लूट का आरोपी दबोचा
डिंपल सिरोही
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:32 PM IST
बागपत के थाना रमाला क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मंगलवार की रात को मुठभेड़ हो गई। गोलीबारी के दौरान पुलिस ने 25हजार के ईनामी एक बदमाश रीतिक उर्फ गोविंद को घायल अवस्था में दबोच लिया। उसे इलाज के लिए सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया गया है। पकड़ा गया बदमाश 5 सितंबर कोई हुई कार लूट की वारदात में वांछित चल रहा था। पुलिस ने बदमाश पर 25हजार का ईनाम घोषित किया हुआ था।
जानकारी के मुताबिक जिवाना टोल प्लाजा पर पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि बरवाला गेट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है। पुलिस बरवाला गेट पर पहुंची, पुलिस को देखते ही उक्त व्यक्ति बरवाला मार्ग की तरफ भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में बाईं पैर में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया और मौके पर ही धर दबोचा गया।
बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, लूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पकड़े गए बदमाश 25हजार रूपए का ईनामी रीतिक उर्फ गोविंद निवासी हिलवाडी है। आरोपी रितिक उर्फ गोविंद का पुलिस अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह वही मोबाइल है, जिसे बदमाश ने 5सितंबर को अमित चोपड़ा निवासी कुरूक्षेत्र से जिवानी कंडेरा मार्ग पर कार लूट की वारदात में छीना था।लूट में शामिल एक बदमाश सतेन्द्र निवासी अलीगढ को कार बरामद कर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
मामले की पुष्टि करते हुए थाना रमाला पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का दावा है कि क्षेत्र में आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।