{"_id":"67ecf2621207b5d6b60a4b6e","slug":"video-young-man-returning-from-celebrating-eid-in-baraut-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-2025-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बड़ौत में ईद मनाकर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बड़ौत में ईद मनाकर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत
डिंपल सिरोही
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:46 PM IST
Link Copied
बागपत जनपद में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार नफीस (22) की मौत हो गई। मृतक युवक बड़ौत में अपने साथियों के साथ ईद मनाकर वापस लौट रहा था।
मोहल्ला केतीपुरा की नई बस्ती का रहने वाले हनीफ ने बताया कि ईद के अगले दिन उसका बेटा नफीस अपने दोस्तों को दावत देने के लिए बड़ौत गया था। मंगलवार देर रात बड़ौत से वापस लौटते समय जैसे ही सरूरपुर कलां गांव के ईंट भट्ठे पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में नफीस की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। हनीफ ने बताया कि उसके परिवार में सात बच्चों में मृतक नफीस दूसरे नम्बर का था और टटीरी के जंगल मे ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।