{"_id":"6a7ef3db3573ebd31c0c1cb6","slug":"video-bharaica-ka-rapaiidaha-ma-rakashhabthhana-para-yataraya-ka-savathha-ka-le-paravahana-nagama-na-kasa-kamara-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच के रुपईडीहा में रक्षाबंधन पर यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच के रुपईडीहा में रक्षाबंधन पर यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने कसी कमर
बहराइच के रुपईडीहा में रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए परिवहन निगम ने यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राम प्रकाश ने बताया कि वर्तमान में 78 बसों का संचालन किया जा रहा है। रक्षाबंधन के दिन यात्रियों की भीड़ और बसों की आवश्यकता को देखते हुए जिन स्थानों पर अधिक बसों की जरूरत होगी, वहां अतिरिक्त बसें भेजकर परिवहन व्यवस्था को सुचारु रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर विशेष रूप से महिला यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। बसों में तैनात चालक-परिचालकों को यात्रियों के साथ बेहतर व्यवहार करने और पर्व के दौरान उन्हें सुगम एवं सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाएंगे।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि परिवहन निगम का उद्देश्य पर्व के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देना है। आवश्यकता के अनुसार बसों का संचालन बढ़ाकर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।