{"_id":"6943c76d9eb888f633023a05","slug":"video-bharaica-ma-kahara-sa-para-oura-lugdhhaka-thada-sa-kapa-lga-yatayata-parabhavata-2025-12-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में कोहरे से पारा और लुढ़का, ठंड से कांपे लोग; यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में कोहरे से पारा और लुढ़का, ठंड से कांपे लोग; यातायात प्रभावित
यूपी के बहराइच में मौसम का मिजाज बृहस्पतिवार को और सख्त हो गया। पूरी रात घना कोहरा छाया रहा। सुबह 11 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हो सके। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही। इससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। ठंड के बढ़ते असर से लोग ठिठुरते नजर आए। मौसम में आई ठंडक के चलते अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अलाव से भी कंपकंपी नहीं छूट रही है।
घने कोहरे का असर यातायात पर साफ दिखा। राष्ट्रीय और प्रांतीय राजमार्गों पर वाहन धीमी गति से चलते रहे। सुबह के समय स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र, दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और ग्रामीण क्षेत्रों से शहर आने वाले लोग ठंड और कोहरे से परेशान रहे। बाजारों में भी देर से चहल-पहल शुरू हुई।
कोहरे और ठंड के कारण रोडवेज बसों के संचालन पर भी असर पड़ा। कई बसें देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचीं। वहीं रेल यातायात भी प्रभावित रहा। कुछ ट्रेनों के देर से चलने की सूचना से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।