{"_id":"6a3763b14bc2be3ce007bd8d","slug":"video-bharaica-ma-sapa-nata-samaya-ranae-na-tharagaha-para-caugdhhaii-cathara-bl-catha-cara-ka-lkara-bhajapa-para-sathha-nashana-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में सपा नेता सुमैया राणा ने दरगाह पर चढ़ाई चादर, बोलीं- चंदा चोरी को लेकर भाजपा पर साधा निशाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में सपा नेता सुमैया राणा ने दरगाह पर चढ़ाई चादर, बोलीं- चंदा चोरी को लेकर भाजपा पर साधा निशाना
बहराइच में समाजवादी पार्टी की नेता सुमैया राणा शनिवार देर शाम को बहराइच पहुंची इस दौरान उन्हें नगर में स्थित सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर जियारत करने के बाद चादर चढ़ाई ।
राणा ने इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग देश की गंगा जमुनी तहजीब को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने बीते दिनों प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर की ओर से दरगाह का एएसआई सर्वे कराने के बयान पर निशाना साधते हुए कह कि जो लोग चंदा चोर हैं, वो लोग इस तरह की बात करते हैं। देश की बहुसंख्यक आबादी की आस्था को चोट पहुंचाने का कार्य करते हैं।
वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली की ओर से गाजी की दरगाह पर गबन को लेकर सरकार को लिखे गये पत्र पर बोलते हुए कहा कि वो भाजपा के हैं, तो उनसे इस तरह के कार्य कराए जा रहे हैं। जिन्होंने अपनी इबादगाहों को नहीं बख्शा वो दरगाह को क्या छोड़ेंगे।
आगामी 2027 के चुनावों में जब हमारी सरकार बनेगी को हिंदुस्तानियत व गंगा जमुनी तहजीब फिर से कायम होगी ओर जनता सड़कों पर उतर कर इनके किए गए गलत कामों का जवाब मांगेगी ।
उन्होंने कहा कि ये वो दरगाह है जहां पर हिन्दुस्तानियत का एक खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। मुझे खुशी है इस बात की कि यहां सिर्फ मुसलमान ही नहीं बल्कि गैर मुस्लिम भाई भी यहां पर श्रद्धा रख हिंदुस्तान की तहजीब को जिंदा रख रहे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।