{"_id":"6a3761a9c342bddacc0bb6eb","slug":"video-bharaica-ma-vashava-yaga-thavasa-para-ithara-gathha-satadayama-ma-umaugdha-janasalb-paramakha-sacava-na-kaya-uthaghatana-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में विश्व योग दिवस पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, प्रमुख सचिव ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में विश्व योग दिवस पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, प्रमुख सचिव ने किया उद्घाटन
बहराइच में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी रणवीर प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने उपस्थित लोगों के साथ विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कर स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का संदेश दिया।
शिविर में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं और सामाजिक संगठनों के सदस्यों सहित शहर के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया और फिट रहने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का माध्यम है। नियमित योग करने से तनाव कम होता है और व्यक्ति स्वस्थ एवं ऊर्जावान जीवन जी सकता है। पूरे कार्यक्रम में लोगों में योग के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।