{"_id":"676ab56075fb5e73a5044231","slug":"video-farmers-in-ballia-are-worried-land-verification-is-not-happening-through-the-login-of-lekhpals","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बलिया में किसान परेशान, लेखपालों के लॉगिन से नहीं हो रहा भूमि का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बलिया में किसान परेशान, लेखपालों के लॉगिन से नहीं हो रहा भूमि का सत्यापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए भले ही कृषि विभाग के कर्मचारियों व राजस्व विभाग के कर्मचारियों को लगा दिया गया है, लेकिन लेखपालों के लॉगिन से भूमि का सत्यापन नहीं हो पा रहा है,जिससे किसानों के साथ ही किसान और लेखपाल परेशान है। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि हर हाल में कृषि विभाग के कर्मचारियों व राजस्व विभाग के कर्मचारियों को संयुक्त रूप से फार्मर रजिस्ट्रेशन करना है। इसके लिए 20 दिसम्बर से 04 जनवरी तक के लिए रोस्टर तैयार कर दिया गया है।कर्मचारियों को हिदायत दिया गया है कि गांवों में जाकर फार्मर रजिस्ट्रेशन करें। एसडीएम ने बताया कि तहसील क्षेत्र के कुल 32 हजार 933 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिलता है। उन सभी किसानों का अलग से फार्मर रजिस्ट्रेशन होगा। फार्मर रजिस्ट्रेशन होने से शासन द्वारा किसानों को विभिन्न लाभ उसी फार्मर रजिस्ट्रेशन के जरिए मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।