{"_id":"675ae4f2b409ff7bcc061e21","slug":"video-sonbhadra-nagar-palika-sell-diesel-petrol-pump-installed-district-became-first-body-in-uttar-pradesh","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अब सोनभद्र नगर पालिका बेचेगा डीजल और पेट्रोल, लोढ़ी में लगाया पंप, प्रदेश का पहला निकाय बना यह जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अब सोनभद्र नगर पालिका बेचेगा डीजल और पेट्रोल, लोढ़ी में लगाया पंप, प्रदेश का पहला निकाय बना यह जिला
नगर पालिका परिषद सोनभद्र अब पेट्रोल पंप का भी संचालन करेगा। इंडियल आयल की ओर से स्थापित पेट्रोल पंप का गुरुवार को उद्घाटन हुआ। सोनभद्र प्रदेश की पहली नगर पालिका है, जो अपने पेट्रोल पंप का संचालन करेगी। इससे निकाय की आमदनी बढ़ने के साथ ही विकास के मार्ग भी खुलेंगे। आर्थिक तंगी से जूझ रहे नगर पालिका बोर्ड ने पिछले वर्ष पेट्रोल पंप खोलने की सहमति दी थी। इसके बाद वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर लोढ़ी महाल में जगह चिह्नित कर पेट्रोल पंप के निर्माण की शुरुआत हुई। अब यह बनकर तैयार हुआ है। फिलहाल यहां पेट्रोल-डीजल की बिक्री होगी। जल्द ही सीएनजी की सुविधा भी उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक भूपेश चौबे ने इस उपलब्धि के लिए नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद के प्रयासों को सराहा। कहा कि पेट्रोल पंप से होने वाली आय से नगर के विकास में मदद मिलेगी। अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने अतिथियों का आभार जताते हुए गुणवत्तापूर्ण ईंधन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई। इस मौके पर ईओ विजय कुमार यादव, इंडियन आयल के प्रतिनिधि शुभम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।