{"_id":"699ecb0cea8f3a12910e7537","slug":"video-blramapara-ma-16-maraca-sa-shanpr-haga-kakashha-1-sa-8-taka-ka-varashhaka-parakashhae-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में 16 मार्च से शुरू होंगी कक्षा 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में 16 मार्च से शुरू होंगी कक्षा 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षाएं
बलरामपुर में बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके तहत जिले के 1815 परिषदीय विद्यालयों में 16 मार्च से वार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ होंगी। परीक्षा में करीब दो लाख दस हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा कार्यक्रम जारी होते ही विद्यालयों में तैयारियां तेज हो गई हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 16 मार्च को कक्षा एक से पांच तक सभी विषयों की मौखिक परीक्षा होगी। वहीं कक्षा छह से आठ तक पहली पाली में बेसिक क्राफट व गृह शिल्प और दूसरी पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा की लिखित परीक्षा होगी। 17 मार्च को पहली पाली में कक्षा दो से आठ तक गणित एवं दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठ तक संस्कृत व उर्दू की परीक्षा कराई जाएगी।
18 मार्च को पहली पाली में कक्षा तीन से आठ तक सामाजिक विषय और दूसरी पाली में कक्षा दो से आठ तक अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। 19 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा दो से आठ तक हिंदी और द्वितीय पाली में कक्षा तीन से आठ तक कला व संगीत विषय की परीक्षा कराई जाएगी। अंतिम दिन 20 मार्च को पहली पाली में कक्षा तीन से पांच तक कार्यानुभव व नैतिक शिक्षा और कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थी विज्ञान की परीक्षा देंगे। इसी दिन दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ तक पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा कराई जाएगी।
बीएसए शुभम शुक्ल ने बताया कि जिले के 1164 प्राथमिक, 387 कंपोजिट एवं 264 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में करीब 2,10,000 विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाएगा, इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश दिया गया है। वहीं अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने और परीक्षा की तैयारी में सहयोग करने की अपील की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।