{"_id":"69c3817be7a975c7b504a083","slug":"video-blramapara-ma-afavaha-sa-pataral-papa-para-umaugdha-bhaugdha-palsa-ka-nagarana-ma-haaa-vataranae-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में अफवाह से पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पुलिस की निगरानी में हुआ वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में अफवाह से पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पुलिस की निगरानी में हुआ वितरण
यूपी में बलरामपुर के उतरौला क्षेत्र में लॉकडाउन की अफवाह और पेट्रोल-डीजल की किल्लत की चर्चा फैलते ही बुधवार सुबह से ही कस्बा के पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति यह रही कि वाहन चालकों की लंबी कतारें लग गईं। कई लोग बोतल व डिब्बों में भी तेल भरवाने पहुंच गए।
अचानक बढ़ी भीड़ से कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई। भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मौके पर तैनात करना पड़ा। पुलिस की निगरानी में क्रमवार पेट्रोल और डीजल का वितरण कराया गया। पंप कर्मियों ने भी लोगों से धैर्य बनाए रखने और अनावश्यक खरीदारी न करने की अपील की।
पेट्रोल पंप संचालक अरुण कुमार और सतीश गुप्ता ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। अफवाह के कारण लोग घबराकर बड़ी मात्रा में तेल लेने पहुंच गए। इससे भीड़ बढ़ गई। आपूर्ति सामान्य है और लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लें, ताकि अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।