{"_id":"69b413b748b3a96264042ce3","slug":"video-blramapara-ma-bjal-vabhaga-ka-chhapa-sa-athhavakata-bhaugdhaka-kaya-hagama-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में बिजली विभाग के छापा से अधिवक्ता भड़के, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में बिजली विभाग के छापा से अधिवक्ता भड़के, किया हंगामा
बलरामपुर में नगर के कालीथान निवासी अधिवक्ता समीर यादव के घर बिजली विभाग और विजिलेंस टीम बिना महिला कर्मी के घुस गई। इससे अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। अधिवक्ताओं ने जबरन घर में घुसकर अभद्रता किए जाने के आरोप को लेकर शुक्रवार को विजिलेंस और अधीक्षण अभियंता के कार्यालय का घेराव किया। हंगामा बढ़ने पर मौके पर एसडीएम और सीओ ने पहुंचकर अधिवक्ताओं से बात की। कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद अधिवक्ता शांत हुए। वहीं मामले को देवीपाटन मंडल के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने गंभीरता से लिया है। डीएम व एसपी से वार्ता कर बिजली अधिकारियों के सुरक्षा की मांग किया है।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे बिजली विभाग की टीम सादे कपड़ों में मीटर जांच के बहाने अधिवक्ता के घर पहुंची। टीम ने बिना अनुमति घर में प्रवेश करने का प्रयास किया और विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार किया।
अधिवक्ताओं का कहना है कि टीम के साथ कोई महिला कर्मचारी मौजूद नहीं थी, इसके बावजूद घर के अंदर जाने की कोशिश की गई और महिलाओं के साथ भी अशोभनीय व्यवहार किया गया। इसे कानून और नियमों का खुला उल्लंघन बताया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्र हो गए और पहले विजिलेंस कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। इसके बाद सभी अधिवक्ता अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंच गए, जहां अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
इस दौरान अधिवक्ताओं और विभागीय अधिकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई, जिससे माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया। सदर एसडीएम हेमंत कुमार गुप्त और सीओ सिटी ज्योतिश्री पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं से वार्ता कर उन्हें शांत कराया। अधिकारियों ने अधिवक्ताओं को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यदि जांच में कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन में जिला बार अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, कलेक्ट्रेट बार संघ अध्यक्ष रमेश चंद त्रिपाठी और महामंत्री कमलेश्वर सिंह ने किया। इस दौरान अनिल शुक्ल, अमित पांडेय, अभिनव त्रिपाठी, देवेश पांडेय, संदीप पांडेय, अनुराग देव आचार्य, सौरभ सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।