{"_id":"69aeb70e5c4e519db40fba7e","slug":"video-blramapara-ma-garabhavata-mahalo-ka-gathabharaii-rasama-ma-saugdha-sabjaya-malna-para-bhaugdhaka-mahal-aayaga-ka-sathasaya-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई रस्म में सड़ी सब्जियां मिलने पर भड़कीं महिला आयोग की सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई रस्म में सड़ी सब्जियां मिलने पर भड़कीं महिला आयोग की सदस्य
बलरामपुर में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी दो दिवसीय भ्रमण पर हैं। सोमवार को उन्होंने गैसड़ी ब्लॉक में आयोजित अन्नप्राशन व गोदभराई रस्म में प्रतिभाग किया। गर्भवती के गोदभराई रस्म में स्टॉल पर सड़ी हुई सब्जियां मिलने पर आयोग की सदस्य भड़क गईं। सीडीपीओ व बीडीओ पर नाराजगी जताते हुए गुणवत्ता का ध्यान रखने का निर्देश दिया।
ब्लॉक कार्यालय में आयोग की सदस्य ने पीड़ित महिलाओं की समस्याएं भी सुनीं। ओडाझार कला तुलसीपुर की सकीना ने पति से विवाद की समस्या बताई। हसीबुन्निसा निवासी बेलहसा और तबस्सुम निशा निवासी अमवाबास ने भी पति द्वार मारने-पीटने की शिकायत की। उतरौला के सुभाषनगर की कौशल गुप्ता नाबालिग से छेड़छाड़ की शिकायत की। पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए संबंधित क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षकों को मामले की जानकारी देने का निर्देश दिया। इसके बा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैसड़ी का निरीक्षण किया। सीएचसी में मरीजों को बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी लिया। प्रसूता व अन्य मरीजों को मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन देने और मेन्यू चार्ट बाहर चस्पा कराने का निर्देश अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार को दिया। इस अवसर पर बीडीओ नंद कुमार पांडेय, विपिन कुमार, सीडीपीओ शिव कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू, सुशीला, शकुंतला व रीना आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।