{"_id":"69bbf4d4229d2200c2051542","slug":"video-blramapara-ma-khal-gaii-mahal-hadabl-paratayagata-ka-tarafa-para-garakhapara-na-kaya-kabja-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में खेली गई महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर गोरखपुर ने किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में खेली गई महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर गोरखपुर ने किया कब्जा
बलरामपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को खेला गया। खिताबी मुकाबले में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करके गोरखपुर की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अयोध्या उपविजेता टीम बनी।
फाइनल से पहले दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल गोरखपुर व वाराणसी के बीच हुआ। इसमें गोरखपुर की टीम विजई रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच बस्ती व अयोध्या के बीच खेला गया। इसमें अयोध्या विजेता बनी। इसके बाद गोरखपुर व अयोध्या के बीच फाइनल मुकाबला हुआ।
फाइनल मैच से पहले जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया। गोरखपुर की टीम ने 29-18 से अयोध्या को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद, प्रवेश कुमार रावत, प्रशिक्षक प्रशिक्षक नागेंद्र गिरि, हिना खातून, विजय शंकर पांडेय, सूरज कुमार, अभय व पवन तिवारी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।