{"_id":"6a70749a64957253e80bbd7c","slug":"video-blramapara-makhayamatara-abhayathaya-kacaga-shanpr-paratayaga-parakashhao-ka-tayara-haga-aasana-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग शुरू, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग शुरू, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान
बलरामपुर: समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना का शुभारंभ सोमवार को टाइनी टाट्स इंटर कॉलेज, गांधी नगर में हुआ। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कोचिंग का उद्घाटन किया। उन्होंने कहाकि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और कमजोर वर्ग के युवाओं को जिले में ही बेहतर कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराना है। कोचिंग में अनुभवी शिक्षकों की नियमित कक्षाओं के साथ अध्ययन सामग्री, टेस्ट सीरीज, कॅरिअर काउंसलिंग और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी मिलेगा।
कार्यक्रम में एसडीएम योगेंद्र शरण शाह ने बताया कि योजना के तहत यूपीएससी, यूपीपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, पुलिस भर्ती, एनडीए, सीडीएस, जेईई और नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी राहुल गुप्ता ने बताया कि योजना पूरी तरह निशुल्क है और इच्छुक अभ्यर्थी विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर इसका लाभ उठा सकते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह ने योजना को आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी में आसानी होगी। अभ्युदय कोचिंग के जिला समन्वयक सचिन सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।