{"_id":"6a32c3f95a4ce9480804a4e6","slug":"video-emaelka-mahavathayalya-sabhagara-ma-vakasata-bharata-sakalpa-samamalna-ka-haaa-aayajana-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"एमएलके महाविद्यालय सभागार में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलके महाविद्यालय सभागार में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को एमएलके महाविद्यालय सभागार में
विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रबुद्धजनों ने विकसित भारत के लक्ष्य और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा रामचंद्र कन्नौजिया ने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जो विकसित भारत की मजबूत नींव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। विधायक पल्टूराम ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। सड़क, बिजली, आवास, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हुए हैं। शिक्षाविद डॉ. विशाल मिश्र ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की धुरी बताते हुए शिक्षा, नवाचार और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने संगठन की गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों की जानकारी देते हुए कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में जुटे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने आत्मनिर्भर भारत, सामाजिक समरसता और विकसित भारत के लक्ष्य पर विचार व्यक्त किया। अंत में सभी लोगों ने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। सम्मेलन में पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदीप सिंह, प्राचार्य डॉ. जेपी पांडेय, रमेश पाहवा, डीपी सिंह बैस, आद्या सिंह पिंकी, अविनाश मिश्र व कुलदीप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।