{"_id":"69ce29f1029485b08a023be1","slug":"video-brabka-ma-elpaja-takara-ma-rasava-sa-lkhanauu-ayathhaya-haiiva-para-bgaugdha-yatayata-thasara-thana-haaa-samanaya-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में एलपीजी टैंकर में रिसाव से लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बिगड़ा यातायात दूसरे दिन हुआ सामान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में एलपीजी टैंकर में रिसाव से लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बिगड़ा यातायात दूसरे दिन हुआ सामान्य
यूपी के बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर एलपीजी टैंकर में हुए रिसाव के चलते बुधवार को यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सुरक्षा कारणों से हाईवे को सील कर दिया गया, लेकिन इसका सबसे बड़ा असर शहर के भीतर और आसपास के वैकल्पिक मार्गों पर देखने को मिला।
बाराबंकी से सतरिख, सतरिख से चिनहट रोड और देवा रोड तक भारी वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई। छोटे वाहन और स्थानीय यात्री भी घंटों जाम में फंसे रहे। कई जगहों पर लोग लंबी कतारों में खड़े रहे और हॉर्न व सायरनों की आवाजों के बीच माहौल तनावपूर्ण बना रहा।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने गुरुवार सुबह करीब 9 बजे दूसरे टैंकर में गैस ट्रांसफर करवाई और कुछ गैस को सुरक्षित रूप से निकाल दिया। इसके बाद धीरे-धीरे हालात सामान्य होने लगे। फिलहाल, हाईवे पर यातायात फिर से सामान्य रूप से संचालित हो रहा है, हालांकि प्रशासन सतर्कता बनाए हुए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।