{"_id":"6a1d599b2bcfa33ac70968ea","slug":"video-brabka-ma-mathhavaya-ka-kaya-gaya-samamanata-unaka-cahara-para-thakha-kamayab-ka-camaka-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में मेधावियों को किया गया सम्मानित, उनके चेहरों पर दिखी कामयाबी की चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में मेधावियों को किया गया सम्मानित, उनके चेहरों पर दिखी कामयाबी की चमक
बाराबंकी में कलेक्ट्रेट का लोक सभागार सोमवार को जिले के होनहारों के नाम रहा। मेधावी छात्र सम्मान 2026 के अवसर पर यहां जिले के टॉपर्स की आंखों में भविष्य के बड़े सपने और चेहरों पर कामयाबी की चमक साफ दिखी। उनका हौसला बढ़ाते हुए राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि यह मंजिल नहीं, बस एक पड़ाव है। कठिन परिश्रम करके लक्ष्य हासिल करें।
राज्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया, जहां बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी के विचारों को सुना। राज्यमंत्री ने मेधावियों उनके अभिभावकों और गुरुजनों को बधाई देते हुए कहा कि ज्ञान और तकनीक के सहारे ही हम आगे बढ़ सकते हैं।
उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारी मेधा सकारात्मक रूप से समाज और देश के काम आनी चाहिए। निष्ठा और ईमानदारी से मेहनत जारी रखें। सरकार हर कदम पर आपके साथ है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह, विधायक दिनेश रावत, सीडीओ अन्ना सुदन, डीआईओएस ओपी त्रिपाठी, प्रवक्ता आशीष पाठक, प्रधानाचार्य मुदिता पाठक और सुरेंद्र जायसवाल सहित कई शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।
समारोह में सम्मानित होने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के जिला स्तरीय टॉपर्स में यूपी बोर्ड हाईस्कूल की अर्पिता (महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज), शगुन वर्मा (श्री छोटेलाल इंटर कॉलेज, खानपुर इनायतउल्ला) और यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की आकांक्षा वर्मा (महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज, लखपेड़ाबाग), अंशुमान सिंह (आधुनिक बाल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, भिटरिया), नाइला उवैद (श्री सांई इंटर कॉलेज, जैदपुर) ,अनुष्का वर्मा (श्री सांई इंटर कॉलेज, लखपेड़ाबाग), दीपांशी (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नगर, बाराबंकी), सिदरा वारसी (प्रतिभा शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, नरैनी), गुड़िया देवी (श्री गांधी पंचायत इंटर कॉलेज सहआदत गंज), रामबाबू (श्री कोटवाधाम विद्यापीठ इंटर कॉलेज) शामिल हैं।
अमर उजाला की ओर से प्रतिभावान छात्रों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। राज्यमंत्री और जन प्रतिनिधियों ने मेधावियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही प्रगति पथ पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।