{"_id":"69e0bb735a0a30e9a9010043","slug":"video-brabka-ma-pataral-papa-sa-tajara-cara-ka-khalsa-aarapa-papa-karama-ka-palsa-na-kaya-garafatara-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में पेट्रोल पंप से तिजोरी चोरी का खुलासा, आरोपी पंप कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में पेट्रोल पंप से तिजोरी चोरी का खुलासा, आरोपी पंप कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
यूपी के बाराबंकी में 13 अप्रैल की रात पेट्रोल पंप से रुपयों से भरी तिजोरी चोरी होने का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना रामनगर कोतवाली क्षेत्र के दलसराय स्थित पेट्रोल पंप की है। पुलिस के मुताबिक, 13 अप्रैल की रात करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच चोरी हुई थी। आरोपी की पहचान क्षेत्र के ही तारापुर गुमान निवासी मोनू विश्वकर्मा निकला। वह इसी पेट्रोल पंप का कर्मी है।
बताया गया कि मोनू करीब दो साल से पेट्रोल पंप पर काम कर रहा था। वाहनों में हवा भरने की जिम्मेदारी संभालता था। इस दौरान उसे पेट्रोल पंप की पूरी व्यवस्था की जानकारी हो गई थी। नकदी कब आती है, कब रखी जाती है और कहां सुरक्षित रहती है।
इसी अंदरूनी जानकारी का फायदा उठाते हुए उसने वारदात को अंजाम दिया। तिजोरी चोरी करने के बाद आरोपी उसे अपने घर के पास ले गया और जमीन में गाड़ दिया। इसके बाद वह लगातार दो दिनों तक तिजोरी तोड़ने की कोशिश करता रहा, लेकिन कामयाब नहीं हो सका।
इस बीच उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस को शक हुआ। निगरानी और पूछताछ के बाद आखिरकार पुलिस ने उसे दबोच लिया और पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया। इस मामले में सीओ गरिमा पंत और कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने लगातार करीब 60 लोगों से पूछताछ की।
एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे नेटवर्क और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।