{"_id":"68dbba656676025c5b034480","slug":"video-video-sathhayava-gava-ma-katata-ka-khafa-bjaraga-ka-mata-sa-thahashata-bcaca-ghara-ma-katha-2025-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सिधियावां गांव में कुत्तों का खौफ: बुजुर्ग की मौत से दहशत, बच्चे घरों में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सिधियावां गांव में कुत्तों का खौफ: बुजुर्ग की मौत से दहशत, बच्चे घरों में कैद
सुबेहा थाना क्षेत्र के सिधियावां गांव में रविवार को आवारा कुत्तों के हमले में 70 वर्षीय दयाराम की मौत ने पूरे गांव को सहमा दिया है। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अमर उजाला टीम मंगलवार को जब गांव पहुंची तो हर चेहरे पर खौफ साफ नजर आया। लोग झुंड बनाकर इस हादसे पर चर्चा कर रहे थे।
मृतक के पुत्र निर्मल ने आंखों में आंसू भरते हुए कहा, पिता को कुत्ते झुंड में घेरकर नोचने लगे और सड़क तक घसीट ले गए। किसी तरह छुड़ाया तो हालत गंभीर थी। हम उन्हें लेकर पड़ोसी जिले अमेठी के शुक्ल बाजार सीएचसी गए। मगर वहां से रेफर किया गया।
आखिरकार लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। अब पूरा गांव दहशत में है। लोग अपने छोटे बच्चों को घर से बाहर निकलने ही नहीं दे रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों के आतंक पर तत्काल रोक लगाई जाए वरना कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।