Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bareilly News
›
Minister Nand Gopal Nandi said Negligence in the development of industry and industrial sector will not be tolerated
{"_id":"681f008fe4e945529d0825cf","slug":"video-minister-nand-gopal-nandi-said-negligence-in-the-development-of-industry-and-industrial-sector-will-not-be-tolerated-2025-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी बोले- उद्योग और औद्योगिक क्षेत्र के विकास में लापरवाही बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी बोले- उद्योग और औद्योगिक क्षेत्र के विकास में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
बरेली में उद्यमी समाधान दिवस में औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में उद्योगों को बढ़ाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उद्योगों और औद्योगिक क्षेत्रों के विकास में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जिस अफसर या कर्मचारी की शिकायत मिलेगी, उसपर त्वरित कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उद्यमियों की समस्या निस्तारण का भरोसा दिया। इस दौरान तमाम उद्यमियों को आवंटन, प्रशस्ति, उत्पादन, मानचित्र स्वीकृति प्रमाणपत्र वितरित किए। मंत्री नंदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर है। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की पहचान एक बीमारू राज्य की थी, पर अब देश का ग्रोथ इंजन बन रहा है। पहले उद्यमी पलायन कर रहे थे पर अब देश, विदेश के निवेशक उत्तर प्रदेश में उद्योग स्थापित कर रहे हैं। प्रदेश में अब भयमुक्त वातावरण में कारोबार हो रहा है। कहा कि जो समस्याएं हैं, उनका निस्तारण कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।