{"_id":"68514ca100bfeb72e5001ab8","slug":"video-anganwadi-workers-protest-in-budaun-over-various-demands-2025-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं में विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, डीपीओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, डीपीओ को सौंपा ज्ञापन
बदायूं में अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक का आयोजन मंगलवार को मालवीय आवास पर हुआ। समस्या को सुनने के बाद मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी। नारेबाजी की और जल्द मांगों को पूरा करने को ज्ञापन डीपीओ को सौंपा।
मंगलवार को सुबह 10 बजे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मालवीय आवास गृह पहुंच गईं। उन्होंने अपनी लंबित मांगों को लेकर नारेबाजी की। उनकी मांग हैं कि केवाईसी का काम उनसे नहीं कराया जाए। सरकार जो भी लाभ दे रही है वह सीधे लाभार्थी के खाते में भेजें। सरकार को कार्य कराना है, तो पहले 5जी मोबाइल फोन उपलब्ध कराए। उसके बाद ही कार्य हो पाएगा। विभाग द्वारा आंगनबाड़ियों पर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है जिससे उनकी मानसिक स्थिति खराब होती है। कार्यकर्ताओं ने मांगें को लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।