{"_id":"6a0d9aae7c494a92a5001db4","slug":"video-students-visited-the-womens-police-station-in-budaun-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Budaun News: छात्राओं ने महिला थाने का किया भ्रमण, हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में मिली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: छात्राओं ने महिला थाने का किया भ्रमण, हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में मिली जानकारी
Mukesh Kumar
Updated Wed, 20 May 2026 04:57 PM IST
Link Copied
बदायूं में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को महिला थाने में दोस्त पुलिस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया। महिला पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षा, साइबर अपराध और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह ने छात्राओं से कहा कि पुलिस उनकी दोस्त है और किसी भी परेशानी में उन्हें बिना डर पुलिस से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति परेशान करता है या असुरक्षित महसूस कराता है तो तुरंत 1090 पर कॉल कर जानकारी दें। उन्होंने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को डायल-112, महिला हेल्पलाइन 1090 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की उपयोगिता के बारे में बताया गया।
अधिकारियों ने कहा कि 112 का उपयोग किसी भी आपात स्थिति में किया जा सकता है, जबकि 1090 विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा के लिए संचालित की जा रही सेवा है। महिला पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, मिशन शक्ति अभियान, साइबर सुरक्षा, साइबर स्टॉकिंग और साइबर ठगी से बचाव के तरीके भी बताए। छात्राओं को जागरूक किया गया कि सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी से करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर संवाद से महिलाओं और छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा वे किसी भी स्थिति में खुलकर अपनी बात रख सकेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।