{"_id":"6a0d97540c944c298908cb16","slug":"video-amrit-bharat-express-halts-passengers-rush-to-shops-for-liquor-and-beer-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृत भारत एक्सप्रेस रुकी तो शराब और बीयर के लिए दुकानों पर दौड़ पड़े यात्री, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत भारत एक्सप्रेस रुकी तो शराब और बीयर के लिए दुकानों पर दौड़ पड़े यात्री, VIDEO
अलीनगर थाना क्षेत्र के कुछमन रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम उस समय हैरान करने वाला दृश्य देखने को मिला जब पटना से मुगलसराय की ओर जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस अचानक लूप लाइन में खड़ी हो गई। ट्रेन रुकते ही करीब 200 यात्री स्टेशन से बाहर निकलकर पास स्थित कंपोजिट और देसी शराब की दुकानों पर पहुंच गए, जहां देखते ही देखते लंबी कतारें लग गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब पांच बजे ट्रेन के रुकते ही बड़ी संख्या में यात्री जल्दबाजी में स्टेशन से बाहर निकले। अचानक इतनी भीड़ उमड़ने से स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। यात्रियों ने शराब दुकानों पर पहुंचकर तेजी से खरीदारी शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों के एक साथ पहुंचने से शराब दुकानदारों की बिक्री में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई। महज 45 मिनट के ठहराव के दौरान दुकानों पर लगातार खरीदारी होती रही और कारोबारियों की अच्छी कमाई हुई। करीब 45 मिनट बाद ट्रेन के मुगलसराय के लिए रवाना होते ही स्थिति सामान्य हो गई। यात्रियों के वापस ट्रेन में सवार होने के बाद स्टेशन परिसर और आसपास का क्षेत्र शांत हो गया। इस अनोखे दृश्य की पूरे क्षेत्र में देर तक चर्चा होती रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।