{"_id":"6a6e3f13f4138dc6a5054953","slug":"video-baleno-car-climbs-onto-a-mound-of-earth-amidst-road-widening-work-overturning-causes-chaos-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सड़क चौड़ीकरण के बीच मिट्टी के टीले पर चढ़ी बलेनो कार, पलटने से मची अफरा-तफरी; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क चौड़ीकरण के बीच मिट्टी के टीले पर चढ़ी बलेनो कार, पलटने से मची अफरा-तफरी; VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:16 AM IST
Link Copied
अलीनगर-बबुरी मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। नियामताबाद क्षेत्र के पाण्डेयपुर गांव के पास एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मिट्टी के टीले पर चढ़ गई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, जिसके चलते मार्ग पर मिट्टी का टीला बना हुआ था। इसी दौरान तेज रफ्तार बलेनो कार चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार टीले पर चढ़ते हुए पलट गई।
हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल बाहर निकाला गया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।