{"_id":"6a6e3f5ad011e6d4190693d3","slug":"video-bell-stolen-in-broad-daylight-from-the-school-campuss-durga-temple-second-religious-site-targeted-in-two-days-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े विद्यालय परिसर के दुर्गा मंदिर से घंटा चोरी, दो दिन में दूसरा धार्मिक स्थल बना निशाना;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े विद्यालय परिसर के दुर्गा मंदिर से घंटा चोरी, दो दिन में दूसरा धार्मिक स्थल बना निशाना;video
सुभाष गुप्ता
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:17 AM IST
Link Copied
चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के महगांव ग्राम स्थित आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरों ने दुर्गा मंदिर को निशाना बनाते हुए करीब तीन किलो वजनी घंटा चोरी कर लिया। घटना उस समय हुई, जब दोपहर करीब दो बजे विद्यालय बंद हो चुका था और परिसर पूरी तरह सुनसान था। लगातार धार्मिक स्थलों पर हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में चिंता और आक्रोश बढ़ गया है। विद्यालय के प्रबंधक के अनुसार चोर पहले से ही विद्यालय के आसपास घात लगाए हुए थे। विद्यालय बंद होने के बाद उन्होंने करीब 12 फीट ऊंची चारदीवारी फांदकर परिसर में प्रवेश किया। इसके बाद दुर्गा मंदिर में लगा करीब तीन किलो वजनी घंटा निकालकर फरार हो गए। कुछ देर बाद जब घटना की जानकारी मिली तो विद्यालय प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।