{"_id":"69a54cd0fb7c7d4dc10c9233","slug":"video-bjp-leader-suryamuni-tiwari-attacks-sp-mp-and-mla-alleges-step-motherly-treatment-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी का सपा सांसद व विधायक पर हमला, सौतेले व्यवहार का आरोप; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी का सपा सांसद व विधायक पर हमला, सौतेले व्यवहार का आरोप; VIDEO
जनपद में राजनीतिक तापमान उस समय और बढ़ गया जब भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर सपा के सांसद वीरेंद्र सिंह और सपा विधायक प्रभु नारायण यादव पर गंभीर आरोप लगाए। तिवारी ने कहा कि चंदौली के विकास कार्यों की अनदेखी कर जिले के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
तिवारी के अनुसार, सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि सांसद वीरेंद्र सिंह ने दावा किया है कि उनके प्रयास से वाराणसी जिले में एक सड़क स्वीकृत हुई है। इस पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जब चंदौली जिले की कई सड़कें व विकास कार्य अभी तक लंबित हैं, तब दूसरे जिले के कार्यों को प्राथमिकता देना चंदौली के हितों की अनदेखी है।
इसके साथ ही उन्होंने विधायक प्रभु नारायण यादव पर आरोप लगाया कि वे प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत विकास कार्यों को अपना बताकर प्रचारित कर रहे हैं और ठेकेदारों पर दबाव बनाने जैसा व्यवहार कर रहे हैं। तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि निधि से होने वाले कार्यों में कमीशनखोरी का चलन बढ़ाया जा रहा है, जो जनता के साथ धोखा है।
प्रेस वार्ता में तिवारी ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय ने हमेशा चंदौली के समग्र विकास के लिए कार्य किया और सबको साथ लेकर चलने की परंपरा निभाई। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सांसद होली से पूर्व चंदौली के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं।
ऐसे में विकास कार्यों में अनियमितता या दबाव की राजनीति को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी गड़बड़ी मिलती है तो कार्रवाई निश्चित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।