{"_id":"69a54cea4f47d397db00b120","slug":"video-villagers-are-troubled-unpaved-road-disrupts-traffic-during-rainy-season-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"डेढ़ किलोमीटर कच्ची सड़क से ग्रामीण परेशान, बरसात में ठप हो जाता है आवागमन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ किलोमीटर कच्ची सड़क से ग्रामीण परेशान, बरसात में ठप हो जाता है आवागमन; VIDEO
बरहनी विकास खंड के गोपालपुर गांव से तुलसी आश्रम धीना रोड को जोड़ने वाली सड़क आज़ादी के बाद से अब तक कच्ची पड़ी हुई है। लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी यह सड़क गोपालपुर, चिलबिली और रैथा मार्ग को आपस में जोड़ती है, लेकिन पक्की न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार बरसात के दिनों में सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और किसानों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ती है। कई बार आपात स्थिति में वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते, जिससे गंभीर समस्याएं खड़ी हो जाती हैं।
ग्राम निवासी श्याम लाल यादव ने बताया कि कमालपुर–धीना मार्ग से रैथा गांव होते हुए लगभग दो किलोमीटर तक सड़क गोपालपुर तक पक्की है, लेकिन उसके आगे डेढ़ किलोमीटर का हिस्सा अब भी कच्चा है। उन्होंने कहा कि बरसात में यह मार्ग पूरी तरह बंद हो जाता है और लोगों को लंबा चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से सड़क पक्की कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।