{"_id":"69a54cddfbe77ed43c057fa0","slug":"video-there-is-a-demand-for-water-guns-with-trident-and-mace-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"त्रिशूल और गदा वाली पिचकारी की हो रही है डिमांड, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिशूल और गदा वाली पिचकारी की हो रही है डिमांड, VIDEO
रंगों का त्योहार होली के लिए बाजार सज गए हैं। रंग, पिचकारी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ भी जुटी। इस बार साउंड वाली पिचकारी के साथ आकर्षक मुखौटे, रेशमी बाल और पीएम मोदी के पोस्टर वाले पिचकारी लोगों को भा रही है। वहीं त्रिशूल और गदा के शक्ल की पिचकारी लोगों को भा रही है। बाजार में पिछले वर्ष के मुकाबजे पिचकारी की कीमत 10 से 15 प्रतिशत बढ़ी है लेकिन लोगों पर इसका असर नहीं दिख रहा है।
होली पर एक दूसरे पर रंगने को लेकर लोग उत्साहित दिख रहे हैं। चार मार्च को होली मनाई जाएगी। 24 फरवरी से होलास्टक की शुरूआत हो चुकी है। इसके साथ ही पूरा जनपद होलियाना मूड में दिख रहा है। बाजार में भी इसका भरपूर असर दिख रहा है। नगर के सुभाष पार्क के समीप 6 दुकानें सजी है। इसी तरह जीटी रोड पर 20 से अधिक अस्थायी दुकानें सजी है। इसके साथ ही परचून की दुकानों पर रंग, पिककारी और अबीर गुलाल मंगाए गए हैं। सुभाष पार्क के समीप दुकानों पर लोगों की भीड़ जुट रही है। यहां लोगों के लिए साउंड वाली पिचकारी के साथ ही टैंक वाली पिचकारी की डिमांड अधिक है। इसके साथ ही इको फ्रेंडली गुलाल की डिमांड हो रही है। विशेष कर केवड़ा और चंदन की खुश्बू वाली अबीर लोगों की पहली पसंद है। इसके साथ ही बाजार में शेर, बाघ, राक्षस के साथ ही कार्टून कैरेक्टर वाले मुखौटे लोग खरीद रहे हैं। सामान बेच रहे राजेश कुमार ने बताया कि बाजार में पारंपरिक भुट़टा पिचकारी दस रुपये का है। वहीं प्रेशर पिचकारी 100 रुपये से 500 रुपये तक है। वहीं सिलिंडर पिचकारी और साउंड युक्त पिचकारी 3 से 6 सौ रुपये तक है। इसी तरह होली पर नए कपड़े पहनने को लेकर भी उत्साहित हैं। यही कारण है कि रविवार को बाजार में कपड़े की दुकानों पर भीड़ उमड़ी। वहीं विभिन्न मॉल में खरीदारों की भीड़ रही। माॅल में विशेष ऑफर का भी लोगों ने खूब फायदा उठाया। वहीं पकवान बनाने के लिए परचून की दुकानेां पर भी भीड़ रही। विशेष कर चिप्स और पापड़ की खूब खरीदारी हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।