{"_id":"6a6e3f3ba79a4e1bc80a8386","slug":"video-farmers-kept-waiting-at-the-dharhara-fertilizer-center-their-anger-erupted-when-they-failed-to-get-fertilizer-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"धरहरा खाद केंद्र पर करते रहे इंतजार, खाद नहीं मिलने पर किसानों का फूटा गुस्सा:video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरहरा खाद केंद्र पर करते रहे इंतजार, खाद नहीं मिलने पर किसानों का फूटा गुस्सा:video
सुभाष गुप्ता
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:17 AM IST
Link Copied
चंदौली जिले के विकास खंड क्षेत्र स्थित धरहरा खाद वितरण केंद्र पर शुक्रवार को खाद लेने पहुंचे किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा। किसानों ने वितरण व्यवस्था में लापरवाही और अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए कहा कि सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान केंद्र पर पहुंच गए थे, लेकिन खाद वितरण की धीमी गति के कारण लंबी कतारें लग गईं। इससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और केंद्र पर नाराजगी का माहौल बन गया।
किसान संजय सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र पर पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण कई बार धक्का-मुक्की जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। उन्होंने कहा कि समय पर खाद नहीं मिलने से खेती के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कई किसानों ने बताया कि बरसात के मौसम में धान सहित अन्य फसलों के लिए खाद की आवश्यकता सबसे अधिक है, लेकिन वितरण में देरी के कारण उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।