{"_id":"69ca2661c97005b67c0cce17","slug":"video-female-leopard-that-injured-two-people-in-lakhimpur-released-into-chandraprabha-sanctuary-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर में दो लोगों को जख्मी कर चुके मादा तेंदुआ को चंद्रप्रभा में छोड़ा, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर में दो लोगों को जख्मी कर चुके मादा तेंदुआ को चंद्रप्रभा में छोड़ा, VIDEO
लखीमपुर जिले में दो लोगों को घायल कर दहशत फैलाने वाली मादा तेंदुआ को आखिरकार चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य के सुरक्षित जंगलों में छोड़ दिया गया। वन विभाग की टीम ने शनिवार देर शाम बलियारी जंगल में उसे मुक्त कर प्राकृतिक आवास में पहुंचाया, जिससे क्षेत्र में राहत की सांस ली जा रही है।
यह मादा तेंदुआ लखीमपुर जिले के मझगाई रेंज अंतर्गत लोहरा वीरान गांव से पकड़ी गई थी। 24 मार्च को तेंदुए ने गांव के दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था, जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी।ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए तेंदुए को घेरकर पकड़ लिया और वन विभाग को सूचना दी। बाद में विभागीय टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पिंजरे में सुरक्षित बंद कर लिया गया।
वन विभाग ने तेंदुए को सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण देने के उद्देश्य से चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य में छोड़ने का निर्णय लिया। शुक्रवार को वन विभाग की टीम तेंदुए को वाराणसी लाई और शनिवार शाम करीब 7:30 बजे बलियारी जंगल में छोड़ दिया गया। इस दौरान चंद्रप्रभा रेंज के रेंजर अखिलेश दुबे के नेतृत्व में वनकर्मी ऋशु चौबे और अरविंद यादव मौजूद रहे। वहीं लाने की प्रक्रिया में रेंजर अंकित सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। बताया गया कि 24 मार्च को मझगईं क्षेत्र के बेलाकलां गांव में गन्ने की गुड़ाई कर रहे लोहरा वीरान निवासी बबलू (38 वर्ष) और रामनरेश (44 वर्ष) पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया था। हमले के दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों को बचाया और तेंदुए को घेरकर काबू में कर दिया। बाद में वन विभाग ने तेंदुए को चंदौली में छोड़ने का निर्णय लिया। रेंजर अखिलेश दुबे ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए उसे चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य में छोड़ा गया है, ताकि वह अपने प्राकृतिक आवास में रह सके और मानव बस्तियों से दूर रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।