{"_id":"6a0326938c69a3051503d5ce","slug":"video-gurpreet-who-committed-three-murders-in-24-hours-in-up-shot-dead-in-encounter-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यूपी में 24 घंटे में तीन हत्याएं करने वाला गुरप्रीत एनकाउंटर में हुआ ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यूपी में 24 घंटे में तीन हत्याएं करने वाला गुरप्रीत एनकाउंटर में हुआ ढेर
चंदौली में 24 घंटे में तीन लोगों की हत्या का आरोपी गुरप्रीत सिंह सोमवार की रात 11 बजे पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। इसके साथ ही एसआई सतीश सिंह और सिपाही मनोज यादव के पैर में गोली लगी उनका इलाज चल रहा है। चंदौली एसपी आकाश पटेल ने बताया कि पूछताछ में गुरप्रीत ने 3 लोगों की हत्या की बात स्वीकारी। पूछताछ के आधार पर उसको ट्रेन में हुई घटनाओं के सीन रिक्रिएशन के लिए पीडीडीयू जंक्शन ले जाया गया। जहां अभियुक्त द्वारा घटनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। इसके उपरांत अभियुक्त को थाना सकलडीहा क्षेत्र में उस स्थान पर ले जाया गया, जहां प्रथम घटना के मृतक का शव मिला था तथा जहां से अभियुक्त फरार हुआ था। रात करीब 11:00 बजे कुचमन रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद गुरप्रीत ने जफरपुर चौकी इंचार्ज सतीश सिंह का पिस्तौल छीन लिया और फायरिंग करते हुए भागने लगा।इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें गुरप्रीत के सीन और पेट में दो गोलियां लगी। वही एसआई सतीश सिंह और जीआरपी के सिपाही मनोज यादव को पैर में गोली लगी। आनन फानन में घायल गुरप्रीत को पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय चंदौली ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।