{"_id":"69e61681e99944886d0ae15e","slug":"video-health-sub-centre-locked-villagers-wander-in-search-of-treatment-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य उपकेंद्र पर लटका ताला, इलाज के लिए भटक रहे ग्रामीण; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य उपकेंद्र पर लटका ताला, इलाज के लिए भटक रहे ग्रामीण; VIDEO
नौगढ़ क्षेत्र के मझगावां स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थिति लगातार बदहाल होती जा रही है। शनिवार को उपकेंद्र पर ताला लटका मिला और कोई भी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों का कहना है कि उपकेंद्र पर स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमराई हुई हैं। कभी कर्मचारी सुबह 11 बजे आते हैं, कभी 12 बजे और कई बार तो आते ही नहीं। इस लापरवाही के चलते मरीजों को प्राथमिक उपचार तक नहीं मिल पा रहा है।
सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं और बच्चों को झेलनी पड़ रही है। समय पर जांच और दवाएं न मिलने से गर्भवती महिलाओं को जोखिम उठाना पड़ रहा है, वहीं बच्चों के टीकाकरण पर भी असर पड़ रहा है। सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए भी ग्रामीणों को दूर स्थित अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।