{"_id":"6a1428a23134fc055004be61","slug":"video-infrastructure-ready-management-missing-waste-collection-center-baburi-lies-idle-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"ढांचा तैयार, व्यवस्था गायब, बबुरी में बेकार पड़ा कूड़ा-घर; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढांचा तैयार, व्यवस्था गायब, बबुरी में बेकार पड़ा कूड़ा-घर; VIDEO
स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के उद्देश्य से लाखों रुपये खर्च कर ग्राम सभा बबुरी में बनाया गया कूड़ा-घर आज अपनी उपयोगिता खो चुका है। ग्रामीणों के घरों और स्थानीय बाजार से निकलने वाला कचरा जहां-तहां फेंका जा रहा है, जबकि कचरा निस्तारण के लिए बना पक्का ढांचा वर्षों से लगभग खाली पड़ा है। नतीजा यह है कि सड़क किनारे, नालियों और खाली प्लॉटों में कूड़े के ढेर लग रहे हैं और ग्रामीणों को दुर्गंध व गंदगी का सामना करना पड़ रहा है।
वर्ष 2021-22 में मनरेगा और 15वें वित्त आयोग की निधि से निर्मित इस कूड़ा-घर में छत, चहारदीवारी और गीले, सूखे तथा जैविक कचरे के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए थे। लेकिन निर्माण के बाद से ही इसके संचालन की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी। सफाई कर्मियों की कमी और कूड़ा उठाने वाले वाहन की अनुपलब्धता के कारण यह योजना धरातल पर सफल नहीं हो पाई।
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत की ओर से नियमित रूप से कचरा संग्रहण नहीं होता। ऐसे में लोग मजबूरी में सड़क किनारे, नालियों या खाली जगहों पर कूड़ा फेंक देते हैं। गांव से बाहर स्थित कूड़ा-घर तक कचरा पहुंचाने की कोई व्यवस्थित व्यवस्था नहीं है। बरसात के दिनों में यही कचरा नालियों में फंसकर जलभराव का कारण बनता है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।