{"_id":"69beac5604c9c2dff203e9de","slug":"video-leopard-terror-grips-atarwa-village-villagers-terrified-video-viral-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अतरवा गांव में तेंदुए की दहशत, वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में भय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतरवा गांव में तेंदुए की दहशत, वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में भय
नौगढ़ के जयमोहनी रेंज के अतरवा गांव में तेंदुए के दिखने की खबर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तेंदुआ को उदितपुर-सुर्रा मार्ग पर अतरवा गांव के पास देखा गया बताया जा रहा है।
ग्रामीणों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। गांव के निवासी विवेक यदुवंशी, संदीप यादव, रामलाल और रजवंती ने बताया कि तेंदुआ कई बार गांव के आसपास देखा गया है, जिससे लोगों में दहशत बढ़ गई है।
ग्रामीणों के अनुसार, बच्चों और महिलाओं में विशेष रूप से डर का माहौल है। लोग शाम होते ही घरों में सिमट जा रहे हैं और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बच रहे हैं।
मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। इस संबंध में रेंजर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि सेंचुरी क्षेत्र में तेंदुए छोड़े गए हैं, हालांकि वायरल वीडियो की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है।
उन्होंने कहा कि यदि तेंदुआ गांव की ओर आता है, तो उसे सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर जंगल में वापस छोड़ा जाएगा। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे जंगल की ओर न जाएं, सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।