सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Protest held against unscheduled power cuts and hikes in electricity bills.

VIDEO: अघोषित बिजली कटौती और बिजली बिल में बढ़ोत्तरी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Pragati Chand Pragati Chand
Updated Fri, 05 Jun 2026 05:38 PM IST
Protest held against unscheduled power cuts and hikes in electricity bills.
अघोषित बिजली कटौती और बिजली दरों में की गई वृद्धि के खिलाफ शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने नगर में एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में मांगों से संबंधित राज्यपाल को संबोधित विभाग के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि अघोषित बिजली कटौती बंद नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष गुप्ता की मौजूदगी में जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने आम लोगों के साथ नगर के नई बस्ती में विद्युत वितरण विभाग कार्यालय पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता भीषण गर्मी में त्राहि-त्राहि कर रही है। मांग बढ़ने के साथ ही अघोषित बिजली कटौती हो रही है। एक ओर सरकार 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे करती है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत यह है कि आम जनता को पर्याप्त बिजली तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है। प्रदेश प्रवक्ता मनीष गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों का सबसे बड़ा खामियाजा गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्गीय परिवार भुगत रहे हैं। पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर बिजली दरों में वृद्धि करके सरकार ने उनकी मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि जब जनता को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही, तब बिजली दरों में वृद्धि किसी भी दृष्टि से उचित नहीं ठहराई जा सकती। राज्य पाल को संबोधित ज्ञापन में प्रदेश भर में हो रही अघोषित बिजली कटौती बंद करने, बढ़ते बिजली बिलों तथा बिजली दरों में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में प्रेम चौहान, वीरेंद्र यादव, भजनू राम, सिब्तुल्लाह, राज कुमार जायसवाल, अशोक यादव, छोटू यादव, बृजेश यादव, डॉ. दया राम, सुलेमान अहमद, ननकी यादव, दिनेश चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अलीगढ़ के बिहारी जी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा, अमर उजाला 'एक प्याला एक पक्षा के नाम' का समर्थन

05 Jun 2026

Kangra: धर्मशाला में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, विधायक सुधीर शर्मा ने किया पौधरोपण

05 Jun 2026

जींद के नरवाना में हुड्डा स्थित पार्क की ग्रिल में करंट आने से गोवंश की मौत, गौ सेवकों ने बिजली निगम पर उठाए सवाल

05 Jun 2026

Video: शिमला सब्जी मंडी में फलों की आवक बढ़ी, चेरी 600 रुपये किलो तक पहुंची

05 Jun 2026

वाराणसी में बेकाबू थार ने मचाया कहर, VIDEO

05 Jun 2026
विज्ञापन

सीएम योगी के जन्मदिन पर काशी में मां गंगा का दुग्धाभिषेक, VIDEO

05 Jun 2026

VIDEO: झारखंड में कोयला लदी मालगाड़ी के 15 डिब्बे बेपटरी

05 Jun 2026
विज्ञापन

कानपुर: किदवई नगर में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 75 घरों में तड़के 150 जवानों की छापेमारी

05 Jun 2026

Barwani News: इंदौर-मुंबई यात्री बस पर बदमाशों ने किया पथराव, पांच से अधिक यात्री घायल, पुलिस जुटी जांच में

05 Jun 2026

VIDEO: पहले पत्नी को मारी गोली, फिर खुद भी दे दी जान; फॉरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य

05 Jun 2026

फिरोजपुर में युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत सेमिनार आयोजित

VIDEO: पहले पत्नी को मारी गोली, फिर खुद भी दे दी जान; मकान मालिक ने बताया- क्या हुआ था

05 Jun 2026

Kullu: भुंतर के हाथीथान चौक पर एचआरटीसी बस हादसे का शिकार, चालक-परिचालक सुरक्षित

05 Jun 2026

जायका वित्त पोषित सतत बागवानी संवर्धन परियोजना हरियाणा का शुभारंभ

सीएम नायब सैनी से मिले दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

Shimla: वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार हुआ शिमला, माल रोड लिफ्ट पर लगी लंबी कतारें

05 Jun 2026

Shimla: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर रिज मैदान शिमला में एंटी-चिट्टा एवं स्वच्छ पर्यावरण जागरूकता मिनी मैराथन का आयोजन

05 Jun 2026

VIDEO: सीएम योगी बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा

05 Jun 2026

VIDEO: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में कुकरेल वन क्षेत्र में वृक्षारोपण किया

05 Jun 2026

अलीगढ़ के रसलगंज चौराहे पर चलती कार में लगी आग

05 Jun 2026

Solan: विश्व पर्यावरण दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

05 Jun 2026

Kangra: युद्ध स्तर पर किया जा रहा रियूंड खड्ड फोरलेन पुल का निर्माण कार्य

05 Jun 2026

रावी की बाढ़ से बचाव को धुस्सी बांध परियोजना में तेजी, मंत्री लाल चंद ने किया निरीक्षण

05 Jun 2026

Damoh News: दमोह में निर्माणाधीन नाले में गिरी तेज रफ्तार थार, बाल-बाल बचा चालक; अब बैरिकेडिंग न होने पर सवाल

05 Jun 2026

VIDEO: जल्दी करो मुख्यमंत्री जी आने वाले हैं... आननफानन ठीक किया जा रहा मुख्यमार्ग

05 Jun 2026

Meerut: यूट्यूबर अमन भाटी के कॉमेडी शो के बाद नौचंदी में हंगामा, साउंड सिस्टम को लेकर हुआ विवाद

05 Jun 2026

पठानकोट में 5500 साल पुराने बाबा मुक्तेश्वर धाम को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई सुरक्षा

05 Jun 2026

हांसी के गांव सोरखी में मोटर चोरी के शक में युवक को कुएं में उल्टा लटकाया, वीडियो वायरल; घायल अस्पताल में भर्ती

05 Jun 2026

VIDEO: पलाश के जंगल सिमटे, दोना-पत्तल व्यवसाय पर संकट

05 Jun 2026

Video: राजधानी शिमला में लगा लंबा जाम, पर्यटक सीजन के बीच सड़कों पर रेंगते रहे वाहन

05 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed