{"_id":"6a2d4ecb879424e89c0ed527","slug":"video-strong-winds-and-rain-bring-relief-in-some-areas-and-havoc-in-farmers-suffer-heavy-losses-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी और बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत, किसानों को भारी नुकसान; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी और बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत, किसानों को भारी नुकसान; VIDEO
टांडाकला क्षेत्र में शनिवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ले ली। करीब 12:30 बजे तेज धूलभरी आंधी के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो दी, लेकिन कई स्थानों पर नुकसान भी पहुंचाया। लगभग आधे घंटे तक चली आंधी और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। इस सप्ताह यह तीसरी बार है जब तेज आंधी ने क्षेत्र में तबाही मचाई है।
आंधी का सबसे अधिक असर बागवानों और फल उत्पादक किसानों पर पड़ा। तेज हवाओं के कारण आम समेत अन्य फलदार पेड़ों से बड़ी संख्या में फल टूटकर जमीन पर गिर गए, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। कई किसानों ने बताया कि इस समय आम की फसल तैयार होने की स्थिति में थी, लेकिन आंधी से उत्पादन प्रभावित हुआ है।
तेज हवाओं का वेग इतना अधिक था कि कई घरों और दुकानों पर लगे टीन शेड तथा मड़इयां उखड़कर दूर जा गिरीं। कई स्थानों पर पेड़ और डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन बाधित रहा। वहीं सोनबरसा बाजार में बारिश के बाद जगह-जगह कीचड़ फैल गया, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हालांकि बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त स्थानों की जांच कर प्रभावित किसानों को उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।