{"_id":"6a4b9b35b9e96e51ef0bb07a","slug":"video-syedraja-traders-association-oath-taking-ceremony-concludes-assurance-given-regarding-traders-safety-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सैयदराजा व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, व्यापारियों की सुरक्षा का भरोसा; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैयदराजा व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, व्यापारियों की सुरक्षा का भरोसा; VIDEO
नगर पंचायत स्थित दुल्हन पैलेस में सैयदराजा व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए व्यापारियों की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सुशील सिंह, प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरि, जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि, प्रदेश मंत्री चंदेश्वर जायसवाल तथा नगर पंचायत अध्यक्ष आभा जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने वरिष्ठ, युवा एवं जिले के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रदेश मंत्री चंदेश्वर जायसवाल ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके सम्मान व हितों की रक्षा सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। वहीं जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट रहने का आह्वान करते हुए हर परिस्थिति में सहयोग और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने कहा कि वह स्वयं व्यापार मंडल परिवार का हिस्सा हैं और व्यापारियों की सुरक्षा उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में व्यापारी सीधे उनसे संपर्क करें, उनकी हर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरि ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में व्यापारी सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण में व्यापार कर रहे हैं। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने और प्रत्येक व्यापारी के सम्मान व सुरक्षा के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया।
समारोह के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतनाम सिंह ने मुख्य अतिथि, प्रदेश व जिला पदाधिकारियों तथा उपस्थित व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।