{"_id":"6a7f63522945d9855606eeb3","slug":"video-district-headquarters-decked-out-in-colours-of-tricolour-police-organize-grand-tiranga-yatra-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तिरंगे के रंग में रंगा जिला मुख्यालय, पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तिरंगे के रंग में रंगा जिला मुख्यालय, पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
एटा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एटा पुलिस ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय और क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाहा के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। पुलिसकर्मी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया। साथ ही आमजन से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने और स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान शहर में देशभक्ति का माहौल नजर आया। विभिन्न स्थानों पर नगरवासियों ने यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। लोगों ने तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना प्रदर्शित करते हुए पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाया। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ना है। यात्रा में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी ने स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर में देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजन को राष्ट्रहित में एकजुट रहने और राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह एवं गौरव के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।