{"_id":"695b81c4a5a337189602a0e2","slug":"video-tree-fell-down-on-municipal-road-in-shikohabad-2026-01-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शिकोहाबाद में नगर पालिका रोड पर टूटकर गिरा पेड़, बाल-बाल बचा स्कूटी सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शिकोहाबाद में नगर पालिका रोड पर टूटकर गिरा पेड़, बाल-बाल बचा स्कूटी सवार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में नगर पालिका-स्टेट बैंक मार्ग पर सड़क किनारे लगा हुआ पाखड़ का हरा-भरा विशालकाय पेड़ अचानक गिर गया। नई बस्ती के पास बिजली विभाग में तैनात संविदा लाइनमैन बृजेश का घर है। उसके घर के पास में ही एक विशालकाय पाखड़ का पेड़ लगा हुआ था। घर के बाहर वह एक छोटी सी दुकान भी संचालित करता है। सोमवार सुबह साढ़े दस बजे करीब अचानक ही विशालकाय पेड़ टूटकर नगरपालिका-स्टेट बैंक मार्ग पर आ गिरा। गनीमत रही कि पेड़ के बराबर से बिजली के तार गुजर रहे थे। जिसकी वजह से पेड़ सड़क पर आ गिरा। पेड़ की टहनियों का बोझ बिजली के तारों पर आ गया। ऐसे में बिजली के तार और पोल भी टूट गए। पेड़ बृजेश के घर के बाहर दुकान पर भी गिरा। जिससे दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय एक स्कूटी सवार वहां से गुजर रहा था, जोकि स्कूटी छोड़कर भाग निकला। इस हादसे में एक बाइक, एक लोडर वाहन, दुकान के अलावा बिजली विभाग को भी नुकसान हुआ है। बिजली विभाग के कर्मचारियों एवं वन विभाग की टीम को घटना की जानकारी दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।