{"_id":"6a05bceef0b8d7c5fa0f2b83","slug":"video-gada-ma-gasava-aayaga-ka-upathhayakashha-na-parakha-gashal-ka-hakakata-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने परखी गोशाला की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने परखी गोशाला की हकीकत
गोंडा में भीषण गर्मी के बीच निराश्रित गोवंशों की सुरक्षा और गोशालाओं की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, सदस्य राजेश सिंह और मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद ने चंगेरी स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गोवंशों की देखभाल, भोजन, पानी और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष और सीडीओ ने गोवंशों की पूजा-अर्चना कर उन्हें चना, गुड़ और केला खिलाया। इसके बाद अधिकारियों ने गोशाला में रखी टैगिंग पंजिका, आहार पंजिका, उपचार पंजिका, टीकाकरण पंजिका तथा भ्रमण निरीक्षण पंजिका की जांच की। साथ ही गोवंशों के लिए उपलब्ध हरे चारे, दाने और पेयजल की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। गोशाला परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में गोवंशों को पर्याप्त छाया और पानी मिलना अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण में पाया गया कि गोवंशों की संख्या के अनुपात में एक अतिरिक्त पानी की टंकी और एक नए शेड की आवश्यकता है, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद कलेक्ट्रेट में डीएम के साथ बैठक की।
उन्होंने गोशाला परिसर में छायादार वृक्षों के रोपण पर भी जोर दिया, ताकि गर्मी से पशुओं को राहत मिल सके। इसके अलावा बीमार गोवंशों की समुचित देखभाल के लिए जालयुक्त सिक वार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए, जिससे कौआ और अन्य पक्षी अंदर न जा सकें। उन्होंने पैरावेट की नियमित ड्यूटी लगाने को भी आवश्यक बताया, ताकि पशुओं का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण हो सके।
निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसके शर्मा, बीडीओ वीरेंद्र कुमार मिश्र, पशु चिकित्साधिकारी परसपुर डॉ. खिलाड़ी शंकर, डॉ. हेमंत सिंह, एडीओ पंचायत राकेश श्रीवास्तव, एडीओ आईएसबी दिनेशचंद्र, ग्राम प्रधान रंजना सिंह, सचिव सत्यप्रकाश यादव, राघवेंद्र सिंह, राजू सिंह, बबलू सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।